Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCybercriminals Steal 99 998 from Bank Account Using OTP Fraud
 साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

संक्षेप:

साइबर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी मामले में नवीनगर थाना के पचपोखरी, गिरधर बिगहा निवासी अनोज यादव ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Sep 02, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

साइबर अपराधियों ने बैंक खाता धारक के मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को फॉरवर्ड कर खाते से लगभग एक लाख रुपए उड़ा लिए। इस मामले में नवीनगर थाना के पचपोखरी, गिरधर बिगहा निवासी अनोज यादव ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि 6 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया था जिसे दूसरे मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया गया। 9 अगस्त को 7003479359 से फोन आया लेकिन बात नहीं हो सकी। 6 अगस्त को उनके बैंक खाता से एक रुपए कटा था। 9 अगस्त को उनके खाते से 99998 रुपए निकाल लिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्हें इसकी जानकारी हुई तो एक घंटे के भीतर उन्होंने नेशनल साइबर पोर्टल हेल्पलाइन 1930 पर फोन किया। उन्होंने अपने खाते में बचे 42198 रुपए को होल्ड कराया। अनोज यादव ने बैंक खाता से कटे रुपए की विस्तृत जानकारी थाना को उपलब्ध कराई है। यूपीआई के माध्यम से उक्त रुपए किसी दूसरे खाताधारक के खाता में गए हैं। इसमें एक सावित्री पार्लर का भी नाम बताया गया है जिससे 99998 रुपए का भुगतान हुआ है। साइबर थाना मामले की जांच में जुटी हुई है।