Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCRPF Camp Hosts Graduation Parade for Newly Appointed Home Guard Soldiers
 नव नियुक्त 243 गृह रक्षक जवानों पर बढ़ा दायित्वों का भार, युवा लीड

नव नियुक्त 243 गृह रक्षक जवानों पर बढ़ा दायित्वों का भार, युवा लीड

संक्षेप:

मदनपुर में पारण परेड का किया गया आयोजन, 243 गृह रक्षक जवानों की परेड संपन्न यादी प्रशिक्षण के समापन पर पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के ए

Jan 08, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

सीआरपीएफ कैंप, मदनपुर में गुरुवार को नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों के बुनियादी प्रशिक्षण के समापन पर पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि प्रशिक्षु से गृह रक्षक बने जवानों पर अब दायित्वों का बड़ा भार है, जिसे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाना होगा। मदनपुर ग्राउंड में आयोजित परेड में जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, डीएसपी मनीषा बेबी, डीएसपी अर्पणा कुमारी और पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सलामी दी गई। पूर्व में परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। मदनपुर सीआरपीएफ कैंप में 120 दिनों के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद मुजफ्फरपुर जिले के 175 और सीतामढ़ी जिले के 68 कुल 243 गृह रक्षक जवानों की पारण परेड संपन्न हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मदनपुर ग्राउंड में पहली बार प्रशिक्षण उपरांत पारण परेड के आयोजन से स्थानीय लोगों में हर्ष देखा गया। इस अवसर पर प्रभा कुमारी ने एसपी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया, जबकि डीएसपी अर्पणा कुमारी, डीएसपी मनीषा बेबी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एसपी ने नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों को दायित्वों और कर्तव्यों की शपथ दिलाई। प्रभा कुमारी ने कहा कि सभी जवान अपने-अपने जिलों में जाकर निष्ठापूर्वक सेवा देंगे। मंच का संचालन वरीय गृह रक्षक सह प्रशिक्षक अजीत कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण कार्य में वरीय गृह रक्षक सिपाही ज्वाला प्रसाद राय, अधिनायक अनुदेशक विक्रम केरकेट्टा, महेंद्र सिंह, युगेश यादव और वरीय गृह रक्षक दीपक कुमार ठाकुर शामिल रहे।