Aurangabad News: अंबा-नवीनगर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवागमन मुश्किल

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

Aurangabad News: बारिश में जलजमाव से बढ़ा खतरा, दोपहिया-तिपहिया चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो गया है। पानी के नीचे गड्ढों का अंदाजा

Aurangabad News: अंबा-नवीनगर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवागमन मुश्किल

Aurangabad News: अंबा बाजार से गुजरने वाली अंबा-नवीनगर रोड बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो गया है। पानी के नीचे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने से दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पैदल यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर दिन भर वाहनों का सघन परिचालन होता है। गड्ढों में पानी जमा रहने से चालक सुरक्षित रास्ता तलाशते नजर आते हैं। अचानक पहिया गड्ढे में चले जाने से वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों के गुजरने पर गड्ढों का पानी राहगीरों पर पड़ता है। इससे उनके कपड़े और सामान खराब हो जाते हैं।

स्थानीय मांगें

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया है लेकिन समाधान नहीं हुआ। नागरिकों ने जनसहयोग से कई गड्ढों को भरने का प्रयास भी किया लेकिन बारिश और वाहनों के दबाव से समस्या फिर उभर आई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर गड्ढों को भरने तथा जर्जर हिस्सों का अविलंब जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि मरम्मत में देरी होने पर किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे बने जानलेवा गोह, संवाद सूत्र गोह प्रखंड मुख्यालय से गुजरने वाले एनएच-120 और एसएच-68 पर कई जगह सड़क में जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहीद जगतपति चौक और मिडिल स्कूल के सामने बारिश का पानी जमा होने से सड़क टूट गई है और बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बाइक फंसने से कई सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गड्ढों को भरवाकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

गड्ढों के कारण किन्हें समस्याएं आ रही हैं?
गड्ढों के कारण दोपहिया, तिपहिया वाहन चालक और पैदल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsऔरंगाबादAurangabad News: अंबा-नवीनगर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवागमन मुश्किल