ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादमुखिया के घर पर अपराधियों ने की गोलीबारी

मुखिया के घर पर अपराधियों ने की गोलीबारी

पुलिस कर रही जांच नवीनगर प्रखंड मुख्यालय के टंडवा थाना क्षेत्र के एकडारा गांव में खजुरी पांडू के मुखिया के घर पर बीती रात...

मुखिया के घर पर अपराधियों ने की गोलीबारी
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSat, 16 Oct 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नवीनगर प्रखंड मुख्यालय के टंडवा थाना क्षेत्र के एकडारा गांव में खजुरी पांडू के मुखिया के घर पर बीती रात अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी है। इस संबंध में मुखिया के पुत्र नरेश साव ने टंडवा थाना में एक लिखित आवेदन सौंपा है। टंडवा थाना क्षेत्र के दयाडीह गांव निवासी अखिलेश मेहता एवं धर्मेंद्र मेहता तथा एकडारा गांव निवासी पंकज ठाकुर सहित कई अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज आवेदन में बताया कि अपराधियों ने एक बाइक से आकर रात करीब आठ बजे घर के उपर फायरिंग कर जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस संबंध में टंडवा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपराधिक घटना प्रतीत हो रही है। इसकी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें