Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCongress President Expresses Anger Over Delayed Opening of Animal Hospital in Goh Block
समय पर पशु अस्पताल नहीं खुलने पर जताई नाराजगी
गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल निर्धारित समय पर नहीं खुलने को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वे अपने...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 13 Sep 2025 11:16 PM

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल निर्धारित समय पर नहीं खुलने को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वे अपने कुत्ते को इंजेक्शन दिलाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उस समय तक अस्पताल बंद था। काफी देर इंतजार करने और वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद अस्पताल खोला गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 8:30 बजे से शुरू होने का समय निर्धारित है, लेकिन समय पर अस्पताल नहीं खुलने से स्थानीय लोगों और पशुपालकों को काफी असुविधा होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




