योग शिविर के जरिए सीआईएसएफ ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

अग्नि सेवा सप्ताह के तहत नरारी कला थाना परिसर में आयोजन वाद सूत्र। नवीनगर एनटीपीसी बिजली परियोजना में तैनात सीआईएसएफ सुरक्षा बलों ने गुरुवार को अग्नि सेवा सप्ताह

 योग शिविर के जरिए सीआईएसएफ ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

अग्नि सेवा सप्ताह के तहत नरारी कला थाना परिसर में आयोजन फोटो- 17 अप्रैल एयूआर 6 कैप्शन- योग शिविर में भाग लेते सीआईएसएफ व पुलिस बल के जवान नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर एनटीपीसी बिजली परियोजना में तैनात सीआईएसएफ सुरक्षा बलों ने गुरुवार को अग्नि सेवा सप्ताह के तहत नरारी कला थाना परिसर में योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईएसएफ इकाई प्रभारी उप कमांडेंट रफाकत खान ने किया। शिविर में सहायक कमांडेंट रितेश घोष, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित सीआईएसएफ एवं पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया।

साथ ही अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने नियमित योग को जीवन में अपनाने और आपदा के समय सजग रहने का संकल्प लिया। रितेश घोष ने बताया कि ऐसे आयोजन से जवानों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और समाज में सुरक्षा व जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।