कारा गांव में सड़क सुरक्षा समिति का चूड़ा-दही मिलन समारोह

Jan 10, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

सड़क दुर्घटना रोकथाम को लेकर लिया गया सामूहिक संकल्प या गया जिसमें जिले भर के समाजसेवी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। समारोह में उपस्थित लोगों ने

कारा गांव में सड़क सुरक्षा समिति का चूड़ा-दही मिलन समारोह

ओबरा प्रखंड के कारा गांव में सड़क सुरक्षा दुर्घटना रोकथाम समिति की ओर से चूड़ा-दही मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के समाजसेवी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। समारोह में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में लोजपा आर के जिलाध्यक्ष सोनू सिंह, श्रीकृष्ण सिंह स्मृति मंच के उपाध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया सुजीत सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, गिरीश कुमार, दीपक दुबे, मनोज सिंह, मुखिया सतीश सिंह, अम्बुज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना और समाज में एकता का संदेश देना है।

मकर संक्रांति के अवसर पर नई धान की चूड़ा, दही और तिलकुट के साथ सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। समिति अध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चूड़ा-दही मिलन समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य सभी लोगों को साथ लेकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। इस दौरान एनएच 139 पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का संकल्प लिया गया और घायलों की सहायता के लिए तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई गई। बैठक में संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी और सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। साथ ही एनएच चौड़ीकरण की मांग को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में सहजानंद डिकू, पुष्कर अग्रवाल, आनंद कुमार, धीरज सिंह, नवलेश मिश्रा, चंदन सिंह, गुड्डू सिंह, अभिषेक सिंह वासु, मुकेश कुमार और रॉकी कुमार उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;