
घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली
मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देश्यीय भवन में मंगलवार को बिजली राजस्व महा अभियान के तहत मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें...
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देश्यीय भवन में मंगलवार को बिजली राजस्व महा अभियान के तहत मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, जीविका समूह की दीदियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज पाठक, विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल, बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, सीओ मो. अकबर हुसैन, पीओ योगेंद्र प्रसाद सिंह, बीपीआरओ विनोद कुमार वर्मा और विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




