संकट मोचन मंदिर में अखंड कीर्तन शुरू, भक्तिमय माहौल
फोटो- 1 अप्रैल एयूआर 14 रा किया जा रहा है। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान से पूजन कर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया ग

अम्बा बाजार के औरंगाबाद रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। यह आयोजन संकट मोचन हनुमान भक्त समिति के द्वारा किया जा रहा है। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान से पूजन कर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और वीर हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। कीर्तन में स्थानीय नेउरा, घेउरा, भट्ट बिगहा, सरडीहा, चांद खाप, नोनिया बिगहा, खैरा, खैरा हरनाथ, गंगहर, बेदौली, लखया, शाहपुर, कसौटी, ढूंढा, सिमरा आदि कीर्तन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार बुधवार शाम भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें अम्बा और आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजन और हवन का आयोजन किया जाएगा तथा हवन के साथ अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति होगी। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। यह आयोजन संकट मोचन हनुमान भक्त समिति एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से हो रहा है। समिति के सदस्य सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी, शम्भु प्रसाद, दिलीप प्रसाद और मन्दु सोनी आदि ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


