बच्चे को बस में बिठाने गई महिला से सोने की चेन उड़ाई
नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में चेन छिनतई की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने ऐसे ही मामले में गया जिले के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज...

नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में चेन छिनतई की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने ऐसे ही मामले में गया जिले के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया लेकिन घटनाएं नहीं रूक रही हैं। नगर थाना क्षेत्र में दानी बीघा के समीप एक महिला से सोने की चेन झपट ली गई। दानी बिगहा निवासी अभिषेक कुमार सिंह की पत्नी अनु कुमारी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अनु कुमारी ने बताया है कि वह 8 सितंबर को सुबह 7:40 बजे अपने बच्चे को बस में बिठाने के लिए घर से निकली थीं।
पार्क से आगे पहुंचने पर उनका बेटा स्कूल बस में चढ़ रहा था तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे। उक्त लोगों ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा ली और वहां से भाग निकले। इस चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर थाना के पुलिस ने कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला। इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ की। दानी बिगहा के आस-पास और नेशनल हाईवे पर भी जांच चलती रही। बताया गया कि पूर्व में भी घटना घटने के बाद गिरोह को पकड़ा गया था लेकिन इसके बावजूद घटना घटित हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




