सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर जागरूकता गोष्ठी
किशोरियों के टीकाकरण पर जोर, स्कूलों को दिए निर्देश दाधिकारी अमर कुमार तथा प्रखंड लेखापाल पवन मिश्रा सहित प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्याप

रफीगंज प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार तथा प्रखंड लेखापाल पवन मिश्रा सहित प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। गोष्ठी में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने और एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक वर्ग 8 उत्तीर्ण छात्राओं की सूची तैयार कर उन्हें वर्ग 9 में नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि उच्च विद्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित कर समय पर टीकाकरण कराया जा सके।
इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को समय रहते टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मसकुर आलम, निर्भय कुमार, सहायक शिक्षिका रिंकी कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


