
रामानुजन की 134वीं जयंती पर गणित और प्रतिभा का उत्सव
नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 भवानोंखाप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत...
नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 भवानोंखाप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय सचिव श्रीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रकाश अग्रवाल उर्फ टनटन अग्रवाल, प्राचार्य विजय प्रकाश मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह और ज्योति सोनी द्वारा मां सरस्वती एवं श्रीनिवास रामानुजन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अवसर पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं शिशु वाटिका के छात्र-छात्राओं ने गणितीय खेलों का आकर्षक प्रदर्शन किया। जयंती समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में खाद्य स्टॉल भी लगाए, जिनमें गुलाब जामुन, मोमोज, मंचूरियन, टिक्की चाट, ब्रेड पकौड़ा, पनीर पकौड़ा, समोसा और पापड़ी चाट शामिल थे।
मुख्य अतिथि ने स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण और बौद्धिक विकास को बल मिलता है। कार्यक्रम को श्रीकांत तिवारी, सुरेंद्र कुमार सिंह और कृष्ण प्रकाश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। आयोजन में प्रमुख भूमिका अंजनी कुमार तिवारी, सहयोगी अमरजीत कुमार सिंह और अर्सना कुमारी की रही, जबकि संचालन तीरथ पांडेय ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




