
उच्च विद्यालय में विधायक का अभिनंदन समारोह आयोजित, युवा
शिक्षकों को समाज का शिल्पकार बताते हुए शिक्षा के महत्व पर दिया जोर स स सस स स स सस स स सस सस स सस स स सस स स स स
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर प्रसाद ने की, जबकि संचालन शिक्षक वीरबहादुर सिंह ने किया। समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा को अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त वरीय शिक्षक अजय शर्मा को भी अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं, जो बच्चों के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे अभिभावकों और शिक्षकों से प्रेरणा लेकर अपना बेहतर भविष्य तय करते हैं और शिक्षा ही सुंदर व सुदृढ़ समाज की आधारशिला है।
विधायक ने बच्चों से शिक्षकों का सम्मान करने और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों और विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बच्चे ही देश और क्षेत्र का भविष्य हैं इसलिए शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सभी वर्गों के बीच सौहार्द और समानता के साथ विकास कार्य करने की प्रतिबद्धता भी जताई। इस अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार, उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापक काजल पवार, अंशु रानी, लालमणि कुमारी, बैजनाथ पाण्डेय, सरजू प्रसाद, डॉ. राम अवधेश कुमार, विभूति नारायण सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मणि गुप्ता, अनिल मालाकार, पप्पू अग्रवाल, पूर्व उपप्रमुख संजय सोम, बिजेंद्र पासवान, अशोक पासवान, सुरेश पासवान, समाजसेवी जितेंद्र शर्मा सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




