Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCelebrating B P Mandal s Legacy A Tribute to Bihar s Former Chief Minister

बीपी मंडल की जयंती पर भारत रत्न देने की उठाई मांग

कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कहा बीपी मंडल ने सर्वोत्कृष्ट कार्य कियाइ द, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल की जयंती सोमवार को सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 25 Aug 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
बीपी मंडल की जयंती पर भारत रत्न देने की उठाई मांग

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल की जयंती सोमवार को सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप आयोजित की गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, प्रोफेसर बच्चू लाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मो. कलीम, जगनारायण प्रसाद, विजय पांडे, विजय कुमार सिंह, अनिल पाठक, अजय यादव, विजय कुमार, जिप सदस्य शंकर यादवेंदु, कौलेश्वर यादव, डा. तुलसी यादव, सुबोध कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार यादव, मुखिया संजय यादव, सुरेश यादव, नंदलाल, रामानंद, जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 25 अगस्त 1918 को बीपी मंडल का जन्म हुआ था और यह ऐतिहासिक दिन है।

सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग को सरकारी सेवा में आरक्षण की व्यवस्था प्रस्तुत करने वाले बीपी मंडल को भारत रत्न नहीं मिल पाया। बीपी मंडल वर्ष 1952, वर्ष 1962 और वर्ष 1967 में बिहार विधानसभा के सदस्य रहे और मंत्री भी रहे। वह फरवरी 1968 में बिहार के मुख्यमंत्री रहे तथा 1977 में लोकसभा के सदस्य रहे। 20 दिसंबर 1978 को पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष बने इसलिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित नहीं करना एक भूल के बराबर है। इस अवसर पर अन्य लोग भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।