Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCelebrating Atal Bihari Vajpayee s 101st Birth Anniversary with Honors for Sanitation Workers
वाजपेयी जयंती पर स्वच्छताकर्मियों का सेवा सम्मान

वाजपेयी जयंती पर स्वच्छताकर्मियों का सेवा सम्मान

संक्षेप:

देव में कार्यक्रम का किया गया आयोजन दिसंबर एयूआर 15 कैप्शन- गुरुवार को देव में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मी को किया जा रहा सम्मानित देव,

Dec 25, 2025 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

देव नगर पंचायत अंतर्गत दतु बिगहा गांव में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सेवा और सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी आलोक सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता दूतों के पैर धोकर उनका स्वागत किया और उनके योगदान को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में स्वच्छता ग्राही मनीष राम, ललन राम, बाबूराम, पिंकी देवी, टूटू राम, गंगा राम, दुर्गा राम, फेकन राम, प्रीतम डोम, जितेंद्र भुइयां, रवि डोम, नाकु भुइयां, राकेश भुइयां, किशन देव डोम, सुनील डोम, उमेश भुइयां, चंदन डोम, विजय डोम, शंभु डोम, दिनेश भुइयां, सोनालाल डोम, चंद्रमोहन डोम, उदित डोम, पंकज डोम, पप्पू डोम, दिनानाथ भुइयां, साजन कुमार सहित स्वच्छता पर्यवेक्षक हंसराज सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद सभी ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जला कर किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया कि सुशासन एक सतत प्रक्रिया है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना वाजपेयी का सपना था। मौके पर दीपक कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, शशांक शेखर, रितेश जायसवाल, शत्रुघ्न चौधरी, धनंजय कुमार पांडेय, सुधीर विश्वकर्मा, आदित्य शास्वत, निखिल रंजन, सुजीत कुमार सिंह और संतोष कुमार यादव उपस्थित रहे।