Aurangabad News: दिल्ली से नवजात का इलाज करा लौट रही कार खड़े ट्रेलर से टकराई, नवजात समेत पांच घायल

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में नवजात समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर किया गया।

दिल्ली से नवजात का इलाज करा लौट रही कार खड़े ट्रेलर से टकराई, नवजात समेत पांच घायल
दिल्ली से नवजात का इलाज करा लौट रही कार खड़े ट्रेलर से टकराई, नवजात समेत पांच घायल

Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर नगमतिया मोड़ के समीप बुधवार की अहले सुबह करीब सात बजे दिल्ली से नवजात शिशु का इलाज कराकर लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में नवजात समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। घायलों की पहचान नवादा जिले के हुलासगंज निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र रिशु राज, डिहरी नवादा निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी तेशमणी देवी, हुलासगंज निवासी स्व. रामाशिष शर्मा के पुत्र विनय शर्मा तथा डिहरी नवादा निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, जन्म के बाद नवजात की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। वहां से इलाज कराकर सभी लोग कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगमतिया मोड़ के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

सामान्य प्रश्न

दुर्घटना कब हुई?
दुर्घटना बुधवार की अहले सुबह करीब सात बजे हुई।
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

Vikash Kumar

शॉर्ट बायो: विकास कुमार पिछले 14 वर्षों से जहानाबाद जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस विषयों के विशेषज्ञ पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं।


परिचय एवं अनुभव
विकास कुमार ने शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। 14 वर्षों के अपने अनुभव में उन्होंने स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और करियर विकल्पों तक विस्तृत कवरेज की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखने वाली रही है। वे शिक्षा जगत में नीतिगत बदलाव, नई शिक्षा नीति, परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, रिजल्ट विश्लेषण और प्रवेश प्रक्रियाओं जैसे जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं।


करियर का सफर
विकास ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। वहां उन्होंने शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग की। इससे उन्हें शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधे संवाद का अनुभव मिला। वर्ष 2013 में वे हिन्दुस्तान से जुड़े। यहां विभिन्न बीटों पर काम किया। यहां उन्होंने शिक्षा बीट को नई दृष्टि और गहराई दी। प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, यूपीएससी, रेलवे, राज्य स्तरीय भर्तियां आदि), रिजल्ट कवरेज और करियर गाइडेंस से जुड़ी उनकी रिपोर्टें व्यापक रूप से पढ़ी और सराही जाती रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विकास कुमार ने इंटर साइंस के बाद बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) तथा एमजेएमसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। पत्रकारिता की अकादमिक समझ और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन ने उन्हें गहन विश्लेषण और प्रभावी प्रस्तुति की क्षमता प्रदान की है।


पत्रकारिता और विजन
विकास का मानना है कि शिक्षा केवल सूचना नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सही समय पर सटीक, प्रमाणिक और मार्गदर्शक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने करियर को लेकर सही निर्णय ले सकें। वे शिक्षा से जुड़ी खबरों को सिर्फ रिपोर्ट नहीं करते बल्कि उन्हें संदर्भ, विश्लेषण और उपयोगिता के साथ प्रस्तुत करते हैं।


विशेषज्ञता
शिक्षा बीट (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय)
बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, रिजल्ट, एडमिशन एवं भर्ती प्रक्रियाएं
करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग
शिक्षा नीति एवं सरकारी योजनाएं
परीक्षा पैटर्न व ट्रेंड विश्लेषण

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।