बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान को शिविर आज
हरदत्ता पावर सबस्टेशन में शनिवार को बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में नया विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार और स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी दी...

अंबा, संवाद सूत्र। बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को हरदत्ता पावर सबस्टेशन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी एसडीईओ गौतम कुमार व जेई प्रियकंचन कुमार निराला ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि शिविर में नया विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार तथा अन्य समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी भी शिविर में दी जाएगी। जन समस्याओं के समाधान को लेकर ही यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपनी समस्याओं के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


