बस-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, दर्जनों घायल
एनएच-19 पर घटराईन मोड़ के पास हादसा, तीन गंभीर घायलों को सदर अस्पताल रेफरर से आ रही थी और घटराईन जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी गया की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई और चालक दब...

एनएच-19 पर घटराईन मोड़ के पास हादसा, तीन गंभीर घायलों को सदर अस्पताल रेफर मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित घटराईन मोड़ के पास सोमवार देर रात बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस औरंगाबाद की ओर से आ रही थी और घटराईन जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी गया की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई और चालक दब गया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान ओरडीहा निवासी सुरेश मेहता के 38 वर्षीय पुत्र सुरजमल कुमार मेहता के रूप में हुई है। घायलों में नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमौना निवासी संतोष रिकियासन के 18 वर्षीय पुत्र हीरा कुमार, देवन रिकियासन के 16 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार, डुमरिया थाना क्षेत्र के खरीदार गांव निवासी नागेश्वर भुईयां के 45 वर्षीय पुत्र रामसेवक भुईयां, अमौना निवासी जीतन भुईयां के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, कुटुंबा थाना क्षेत्र के भरत गांव निवासी जगदेव भुईयां के 40 वर्षीय पुत्र मदन भुईयां, देव थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी दीपक भुईयां के पुत्र सुनील कुमार, हरिहरगंज के ढाब निवासी सहोदर भुईयां के पुत्र डब्लू भुईयां, अमौना निवासी इकबाल ठाकुर के पुत्र रुपेश ठाकुर, रत्न भुईयां के पुत्र राजू भुईयां, औरंगाबाद के दानी बिगहा निवासी प्रमोद भुईयां के पुत्र शिवम कुमार, नंदकिशोर भुईयां के पुत्र सिकंदर कुमार तथा देव थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी अंतु भुईयां के पुत्र जितेन्द्र रिकियासन शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में किया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल हीरा कुमार, सोनू कुमार और जितेन्द्र रिकियासन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई रोहित कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से बस के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


