दो घरों से नगद व जेवरात सहित करीब नौ लाख की संपत्ति चोरी

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित अमृत बिगहा काली स्थान के पास अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगद और जेवरात सहित करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।...

दो घरों से नगद व जेवरात सहित करीब नौ लाख की संपत्ति चोरी

दाउदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित अमृत बिगहा काली स्थान के पास अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगद और जेवरात सहित करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में चितरंजन पासवान की पत्नी संगीता देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में बताया गया है कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे गोदरेज को खंगाल दिया और उसमें रखे 30 हजार रुपये नगद के साथ सोना-चांदी के जेवरात चुरा लिए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

इसी क्रम में पड़ोसी कृष्णा पासवान की पत्नी संगीता कुमारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। वहां से भी ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। बताया जाता है कि इस घर में जेवरात बेटी की शादी के लिए रखे गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।