
कुटुंबा में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन
कक्षा एक से पांच तक के विषयों के उत्कृष्ट शिक्षण अधिगम सामग्री का चयन का चयन फोटो- 28 जनवरी एयूआर 4 कैप्शन- प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में मौजूद अधिकारी व शिक्षक अंबा, सं
प्रखंड संसाधन केंद्र कुटुंबा में बुधवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी संकुलों से प्रथम स्थान पर चयनित शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने टीएलएम के साथ सहभागिता की। यह टीएलएम कक्षा एक से पांच तक के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण और उर्दू विषयों से संबंधित थे। मेला का उद्घाटन बीईओ रणविजय कुमार सहित विकास कुमार विश्वास, नीरज पांडेय, चंद्रशेखर प्रसाद साहु, नंदलाल राम, दिनेश राम और लेखापाल अविनाश कुमार ने किया तथा सभी स्टॉलों का सूक्ष्म अवलोकन कर विहित प्रपत्र में रेटिंग की। हिंदी विषय में संगीता कुमारी पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा को प्रथम, रिया चौहान मध्य विद्यालय रतीखाप को द्वितीय और दिव्या केशव मध्य विद्यालय वर्मा को तृतीय स्थान मिला।
अंग्रेजी में प्रीति यादव मध्य विद्यालय भरत को प्रथम, रिया चौहान मध्य विद्यालय रतीखाप को द्वितीय और अहमद रजा पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा को तृतीय स्थान मिला। गणित में सोमनाथ प्रसाद मध्य विद्यालय सिकरिया को प्रथम, धनंजय कुमार सिंह मध्य विद्यालय चौखड़ा को द्वितीय और श्यामजी कुमार प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर को तृतीय स्थान मिला। पर्यावरण विषय में नितेश पासवान प्राथमिक विद्यालय देवी नेउरा को प्रथम, पुष्पा कुमारी प्राथमिक विद्यालय कुटुंबा हिंदी को द्वितीय और प्रीति कुमारी प्राथमिक विद्यालय सैद बिगहा को तृतीय स्थान मिला। चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बीईओ ने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीएलएम के साथ संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाएं शुक्रवार को औरंगाबाद में आयोजित जिलास्तरीय टीएलएम मेला में भाग लेंगे। ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण, अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की फोटो कैप्शन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक व अन्य अंबा, संवाद सूत्र। ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल कुटुंबा में वार्षिकोत्सव के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ललन राम ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्र प्रकाश, जिला अभियंता संघ अध्यक्ष ई. सुबोध कुमार सिंह, शिक्षाविद आनंद प्रकाश, रविंद्र तिवारी, वरुण सिंह, हिमांशु शेखर, अभिषेक सिंह, विनय राम और डॉ. प्रभा कुमारी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक दिनेश प्रसाद ने की। इस अवसर पर विद्यालय की आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मानव हृदय, मानव फेफड़ा, मानव पाचन तंत्र, ग्लोबल वार्मिंग, जियो थर्मल एनर्जी, रेन हार्वेस्टिंग, हाइड्रोलिक ब्रिज, ग्रीनहाउस इफेक्ट, स्मार्ट सिटी और ज्वालामुखी जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपांशी, संध्या, आराध्या, पायल, सेजल, नीतू, सान्वी, श्रुति, श्वेता, लाजमी, रूपा, प्रिया, ब्यूटी, स्वीटी, अनुष्का, चांदनी, ईशानी, अर्चना, सहमी, आकृति और रौली सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास तथा रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। पंचदेव धाम चपरा में गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ महामृत्युंजय महायज्ञ और अखंड हरिकीर्तन आरंभ, एक फरवरी को होगा समापन फोटो कैप्शन: पंचदेव धाम चपरा में गोपाष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर सजी यज्ञशाला व मौजूद भक्त। अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के सुप्रसिद्ध धर्मस्थल पंचदेव धाम चपरा में गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर हवनात्मक महामृत्युंजय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ बुधवार से हो गया, जो एक फरवरी तक चलेगा। जलभरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा सरोवर से जल उठाया। आयोजन के पहले दिन मंडप प्रवेश, देवताओं का पूजन और अरणी मंथन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महोत्सव के अंतर्गत 21 नवंबर 2025 से प्रारंभ अखंड हरिकीर्तन 10 दिसंबर 2026 तक निरंतर चलेगा। 29, 30 और 31 जनवरी को श्री श्री सूर्यनारायण परिसर स्थित यज्ञशाला मंडप में प्रातः आठ बजे से संध्या छह बजे तक वेद पाठ, देव पूजन, हवन और आरती का आयोजन होगा। एक फरवरी को वेद पाठ, देव पूजन, पूर्णाहुति और ब्राह्मण भोज के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा तथा अपराह्न एक बजे से श्री सीता रसोई परिसर में भंडारे का आयोजन होगा। यह संपूर्ण आयोजन काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विज्ञान आचार्य मधुसूदन शुक्ल के सान्निध्य में वैदिक विद्वानों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। महोत्सव आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस मौके पर भारतीय जन सेवा परिषद के केंद्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह, धाम के सचिव ई. सुबोध कुमार सिंह समेत अन्य श्रद्धालु थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




