Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBJP Workers Protest Against Offensive Remarks on PM Modi s Mother in Madanpur
पीएम की मां के अपमान पर भाजपा का विरोध मार्च

पीएम की मां के अपमान पर भाजपा का विरोध मार्च

संक्षेप:

फोटो- 31 अगस्त एयूआर 25 को विरोध मार्च शामिल भाजपा कार्यकर्ता मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्र

Sun, 31 Aug 2025 09:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

मदनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के प्रति अपशब्द कहे जाने के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। विरोध मार्च मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के धर्मशाला परिसर से निकाला गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में दरभंगा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभा कर आक्रोश जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं। विरोध मार्च की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की नेता दुर्गा देवी ने की। मंच संचालन संजय शर्मा और विधानसभा संयोजक रफीगंज दीनानाथ विश्वकर्मा ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर ज्ञानदत्त पांडेय, जीतेंद्र सिंह परमार, जिला मंत्री सुबोध सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, भादवा मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, वार मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार, मदनपुर मंडल अध्यक्ष मनोज पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।