पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील
By Newswrap
हिन्दुस्तान, औरंगाबाददाउदनगर, संवाद सूत्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। अश्विनी तिवारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
ये भी पढ़ें:पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


