महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है विपक्षी दल: भाजपा

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल विफल कराने पर उठाया सवालन प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। रविवार को...

महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है विपक्षी दल: भाजपा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल विफल कराने पर उठाया सवाल फोटो- 26 अप्रैल एयूआर 12 कैप्शन- औरंगाबाद में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल भाजपा नेता औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। रविवार को औरंगाबाद जिला मुख्यालय में कुंडा हाउस परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम रविदास ने कहा कि विपक्षी दलों की मानसिकता महिला विरोधी रही है। महिलाओं को नेतृत्व न मिले, इसके लिए विपक्ष के लोग कार्य करते हैं। केवल वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल करने की साजिश रची जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर मोर्चे पर काम किया है। इसी क्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था जिसे विपक्ष ने पारित नहीं होने दिया। इसके साथ ही अलग-अलग कारण बताकर इस बिल का मजाक उड़ाया गया जबकि यह महिलाओं के हित में था। एनडीए गठबंधन ने महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका देने का हर संभव कार्य किया है। बिहार में जहां पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया वहीं केंद्र सरकार अब 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में काम कर रही है। विपक्षी दलों को यह पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर भाजपा की नेता सुमन अग्रवाल, पूजा सिंह, रेखा सिंह, शीला देवी, गुड़िया सिंह, भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।