संविधान लागू होने के 75 साल पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान, पेज 4 बॉटम
फोटो- 29 दिसंबर एयूआर 28 पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपा नेता औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद के वार्ड-20 के दि

औरंगाबाद के वार्ड-20 के दिवाकर कॉलोनी में भाजपा के हसपुरा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा के आवास पर पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में 26 जनवरी को संविधान के लागू होने के 75 साल पूर्ण होने पर संविधान पढ़ने का वीडियो बनाने की अपील को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस साल लोकसभा चुनाव के कारण मार्च, अप्रैल और मई में मन की बात का प्रसारण नहीं हो सका था। इससे पहले 116वां एपिसोड 24 नवंबर को प्रसारित हुआ था। इस वर्ष 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26 जनवरी 2025 को हमारा संविधान 75 साल पूरे कर रहा है। संविधान हमारा मार्गदर्शक है। इस मील के पत्थर का सम्मान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ने और अपने वीडियो साझा करने के लिए आमंत्रित करता है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता नहीं विविधता में भी है। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह, प्रवक्ता दीपक कुमार, वेंकटेश कुमार, विनोद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामाकांत सिंह, चेतन पांडेय, शशांक शेखर, ऋतिक कुमार, सुनील कुमार शर्मा, विनोद सिंह, विश्वनाथ सिंह, रघुनाथ राम, विनोद सिंह, सर्वेश सिंह, लल्लू सिंह, राहुल कुमार, कुंदन कुमार उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।