Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBJP Honors Leaders in Haspura Chandrakant and Vinod Recognized for Service

भाजपा नवनियुक्त अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

फोटो-28 दिसंबर एयूआर 8 साथ हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को हसपुरा बाजार के पश्चिम मुहल्ला

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 28 Dec 2024 10:42 PM
share Share
Follow Us on

हसपुरा प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को हसपुरा बाजार के पश्चिम मुहल्ला श्रीराम जानकी धर्मशाला में एक सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हसपुरा उतरी क्षेत्र के अध्यक्ष चंद्रकांत उर्फ मुन्ना और दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद शर्मा को अंग-वस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ ही रफीगंज के पौथू से राज कुमार चन्द्रवंशी को जिला कमेटी के द्वारा अंग वस्त्र तथा पुष्पाहार स्वागत कर शपथ दिलाई गई। पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने सम्मानित करते हुए कहा कि गोह विधानसभा में दोनों अध्यक्ष संगठन को चलाने का काफी अनुभव रखते हैं। पार्टी के दायित्वों को बखूबी निभाया है। दक्षिणी से विनोद शर्मा को पार्टी ने उनके अच्छे कार्य के लिए दुबारा मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया है। जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष टैगोर जी, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, महामंत्री अनिल आर्य, पूर्व अध्यक्ष अमन कुशवाहा, वीरेन्द्र कुमार, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, गया लाल पंडित, सुधांशु शेखर पिंटू, विकास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्यक्ष सहित हसपुरा प्रखंड के सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। समारोह के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें