BJP Celebrates National Veer Bal Day in Rafi Ganj Honoring Sacrifices of Sikh Martyrs रफीगंज में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBJP Celebrates National Veer Bal Day in Rafi Ganj Honoring Sacrifices of Sikh Martyrs

रफीगंज में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया

रफीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष साव ने की। दीप प्रज्वलन और राष्ट्र गान से शुभारंभ हुआ। शहीदों की याद में मौन रखा गया। भाजपा नेताओं ने गुरु...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 26 Dec 2024 09:58 PM
share Share
Follow Us on
रफीगंज में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष साव एवं संचालन उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। शहीदों की याद में मौन रखा गया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, संतोष साव, महामंत्री बब्लू सिंह, शिक्षक मन्टू कुमार, विकास कुमार आदि ने सिक्ख गुरू गोविंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फते सिंह की वीरता पर चर्चा किया। कहा कि धर्म के लिए उन्होंने अपनी बलिदानी दी। मुगलों के आगे नहीं झुके। पीएम नरेंद्र मोदी ने ही इन महानपुरुषों को याद करते हुये वीर बालक दिवस के रूप मे मनाने का संकल्प लिया और इसकी शुरुआत की। इस मौके पर मनोज सिंह एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।