Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Voter Awareness Grand Pink Rally for 2025 Assembly Elections
अंबा में पिंक रैली से गूंजा संदेश, मतदान है लोकतंत्र की ताकत

अंबा में पिंक रैली से गूंजा संदेश, मतदान है लोकतंत्र की ताकत

संक्षेप:

जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन आयोजन फोटो- 8 नवंबर एयूआर 2 कैप्शन- रैली में शामिल डीएम श्रीकांत शास्त्री और स्वीप आइकॉन व फिल्म अभिने

Nov 08, 2025 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए शनिवार को अंबा में स्वीप कार्यक्रम के तहत भव्य पिंक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत डीएम श्रीकांत शास्त्री और स्वीप आइकॉन व फिल्म अभिनेत्री नीतू चंदा ने की। गुलाबी परिधान और टोपी में सजी महिलाओं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, शिक्षिकाओं, स्वच्छता कर्मियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों ने रैली को आकर्षक बना दिया। महिलाओं की भागीदारी, लोकतंत्र की जिम्मेदारी और पहले मतदान, फिर जलपान जैसे नारे पूरे रास्ते गूंजते रहे। रैली प्रखंड परिसर से निकली और मुख्य बाजार से गुजरते हुए हाई स्कूल चिल्हकी के खेल मैदान तक पहुंची, जहां यह मतदाता जागरूकता सभा में तब्दील हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभा में डीएम ने कहा कि 11 नवंबर को मतदान होना है और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने जनता से मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान जरूरी है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे मतदान के दिन उत्साहपूर्वक वोट डालें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम में गायक कलाकार तान्या मौआर और सृष्टि लक्ष्मी ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। स्थानीय विद्यालयों की छात्राएं कंचन, सिमरन, रचना, श्रेया, सिंधु, अनुभव श्री, संभव श्री, आनंद भूषण और कृष्णा सिन्हा आदि ने गीतों के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया। मंच संचालन हेडमास्टर चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया। कार्यक्रम में वरीय उपसमाहर्ता रत्ना प्रियदर्शी, बेबी प्रिया, कला एवं संस्कृति प्रभारी कुमार पप्पू राज, बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्र प्रकाश, सीडीपीओ श्वेता सिंह, बीडब्ल्यूओ जूही कुमारी, स्वच्छता समन्वयक दिनेश कुमार तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।