बिहार का बजट समावेशी और विकासपरक सोच वाला: विधायक

Feb 14, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

विधायक ने कहा हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी तैयारी औरंगाबाद में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा फोटो- 14 फरवरी एयूआर 54 कैप्शन- शनिवार को प्रेस वार्ता को

बिहार का बजट समावेशी और विकासपरक सोच वाला: विधायक

विधायक ने कहा हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी औरंगाबाद में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा फोटो- 14 फरवरी एयूआर 54 कैप्शन- शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्वास्थ्य से लेकर अन्य सभी क्षेत्रों में बिहार ने लंबी दूरी तय की है। लगातार काम हो रहा है। आधारभूत संरचनाओं का विकास हो रहा है और आने वाले समय में बिहार पांच अग्रणी राज्यों में अपनी जगह बनाएगा। उक्त बातें औरंगाबाद के सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने समावेशी और विकास परक बजट पेश किया है।

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य के मामले में काफी काम हुआ है। पहले जहां गिनती के मेडिकल कॉलेज थे वहीं अब हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की उपलब्धता की बात हो रही है। औरंगाबाद जिले में भी एक मेडिकल कॉलेज स्वीकृत है और निश्चित रूप से यह कॉलेज बनेगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। विधायक ने कहा कि आज ट्रामा सेंटर सहित विशिष्ट चिकित्सा इकाई की बात हो रही है लेकिन पूर्व में अस्पतालों में दवा तक नहीं होती थी। मानव बल की कमी फिलहाल बनी हुई है। इसके कारण परेशानी होती है लेकिन भविष्य में यह समस्या दूर हो जाएगी। नए-नए नर्सिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। हर क्षेत्र में काम हो रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार काम किया जा रहा है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में नए भवन के पूरी तरह शुरू नहीं होने के सवाल पर कहा कि इस दिशा में कार्रवाई चल रही है। इसी तरह अन्य जगहों पर बनाए गए भवन को शुरू नहीं करने पर विधायक ने कहा कि यह सभी प्रक्रियाधीन है। मानव बल की कमी के कारण परेशानी हुई है लेकिन इसमें सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो बजट पेश किया गया है, उसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और विकसित बिहार की परिकल्पना इसमें झलक रही है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रवक्ता उज्जवल कुमार सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार वसु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।