सूर्य महोत्सव में पेंटिंग, रंगोली व क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन
4 से 6 फरवरी तक होगा आयोजन, देव के रानी पोखर के समीप होगा आयोजन ह ने बताया कि 5 फरवरी को रानी पोखर देव के निकट मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही जिला स्तरीय पेंटिंग एवं रंगोली प्र
पर्यटन विभाग, बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा औरंगाबाद जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य महोत्सव का आयोजन 4 से 6 फरवरी तक होगा। महोत्सव में विभिन्न शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। स्थापना डीपीओ दयाशंकर सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को रानी पोखर देव के निकट मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही जिला स्तरीय पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में शामिल होने हेतु जिला स्तरीय क्विज स्क्रीनिंग का आयोजन 30 जनवरी को अनुग्रह इंटर विद्यालय, औरंगाबाद में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा को पास करने के बाद ही 5 फरवरी को आयोजित अंतिम क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी भाग लेंगे। 5 फरवरी को ही राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय खेल के मैदान में कबड्डी एवं खो खो तथा स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 6 फरवरी को जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजा जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, देव में तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन देव में कार्यक्रम स्थल के निकट किया जाएगा। बताया कि सभी प्रतियोगिताएं दो समूहों में बांट कर की जाएंगी। जूनियर समूह में वर्ग 6 से 8 तक के प्रतिभागी भाग लेंगे जबकि सीनियर वर्ग में वर्ग 9 से 12 तक की छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपने साथ एक प्रतिभागी भी लेकर आएंगे जिसके हाथ पैर पर मेहंदी बनाएंगी। क्विज प्रतियोगिता में अंतिम चयनित एक दल भाग लेगा। विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के लिए विषय का निर्धारण ऑन स्पॉट किया जाएगा। डीएम के निर्देशानुसार उक्त सभी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को भाग लेने हेतु जिले के सभी कोटि के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न कोटि के महाविद्यालयों के प्राचार्य से भी छात्र-छात्राओं को शामिल करने हेतु अनुरोध किया गया है। सभी बीइओ भी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।