Bihar Schools Express Concern Over CBSE Exam Notification Without Aadhaar ID सीबीएसई की आपार आईडी अनिवार्यता पर जताई आपत्ति, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Schools Express Concern Over CBSE Exam Notification Without Aadhaar ID

सीबीएसई की आपार आईडी अनिवार्यता पर जताई आपत्ति

फोटो- 31 अगस्त एयूआर 14 स ससस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स सस स स स स स स स

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 31 Aug 2025 09:34 PM
share Share
Follow Us on
सीबीएसई की आपार आईडी अनिवार्यता पर जताई आपत्ति

बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला इकाई की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में निजी विद्यालय संचालकों ने सीबीएसई बोर्ड की उस अधिसूचना पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें बिना आपार आईडी के छात्रों को परीक्षा में शामिल नहीं करने की बात कही गई है। संचालकों ने कहा कि यह प्रावधान बच्चों के हितों के विपरीत है और सरकार द्वारा लागू किए गए अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करता है। उन्होंने मांग की कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए आपार आईडी को अनिवार्य न बनाया जाए। बैठक में आगामी 7 सितंबर को आयोजित होने वाले गुरु सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

जानकारी दी गई कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. के.सी. सिन्हा और विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. सिंह तथा राष्ट्रीय सचिव प्रेम रंजन उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा डीएम श्रीकांत शास्त्री भी शामिल होंगे। जिला सचिव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य और संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीईओ, डीपीओ, एपीओ, बीईओ आदि अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।