बिहार पुलिस सप्ताह समारोह में सम्मानित हुए प्रतिभागी
विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेता को किया गया पुरस्कृत सिंह फोटो- 28 फरवरी एयूआर 55 कैप्शन- औरंगाबाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी क्षत्रनील सिंह

बिहार पुलिस सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन औरंगाबाद पुलिस लाइन में किया गया। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं सहित अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा औरंगाबाद की डीएम अभिलाष शर्मा, एसपी अम्बरीष राहुल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वॉलीबॉल मैच का फाइनल मुकाबला हुआ। नवीनगर और जम्होर के बीच हुए इस मुकाबले में नवीनगर की टीम ने जीत हासिल की। मगध रेंज के आईजी और एसपी के द्वारा विजेता उपविजेता तथा द्वितीय उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। जनसंपर्क, सामाजिक जागरुकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया था।
इसमें महिला श्रेणी में टॉप 4 और पुरुष श्रेणी के टॉप 3 विजेताओं को आईजी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से अभया ब्रिगेड स्कूटी रैली आयोजित की गई थी। इसमें भाग लेने वाली महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। औरंगाबाद के रमेश चौक पर समापन समारोह के मौके पर पुलिस म्यूजिकल शो का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को भी पुरस्कृत किया। बीआरबीसीएल के सीईओ के द्वारा जिले में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नशा मुक्ति पर चित्रकला और सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसके विजेताओं को भी यहां पुरस्कृत किया गया। नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों को भी पुरस्कृत किया। सामाजिक सुरक्षा एवं जन जागरूकता क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए खुशी कुमारी, तान्या कुमारी, दीपशिखा और खुशबू कुमारी को एसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खुशी कुमारी इंडियन वालीबॉल टीम में खेल चुकी हैं। इसके साथ ही तान्या मौआर गायिकी में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित की गई। दीपशिखा गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार और झारखंड की ओर से शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी थी। एनसीसी कैडेट के रूप में उन्होंने प्रतिनिधित्व किया गया था। नवीनगर के हाई स्कूल बेगाही में पदस्थापित अंग्रेजी की शिक्षिका खुशबू कुमारी को मगही टॉक के माध्यम से मगही भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। जिले में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विभिन्न थानों और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने को लेकर तीन थाना को पुरस्कृत किया गया। नरारी कला खुर्द थाना को प्रथम पुरस्कार, रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम को द्वितीय और ओबरा थानाध्यक्ष को तृतीय पुरस्कार दिया गया। आईजी ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के माध्यम से आम लोगों से जुड़ने का प्रयास पुलिस ने किया है। सामूहिक भागीदारी से अपराध मुक्त समाज की स्थापना हो सकती है। लोगों को अपने दायित्वों का भी ध्यान रखना होगा। पुलिस विभाग कई बदलाव से गुजर रहा है और इसकी पहुंच सुलभ हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


