नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग सदन में उठी

Feb 28, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

अंबा व कुटुंबा प्रखंड को मिलाकर प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने का प्रस्ताव स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स सस

नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग सदन में उठी

जदयू विधायक चेतन आनंद ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान अंबा और कुटुंबा प्रखंड को मिलाकर नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग सरकार से की। उन्होंने सदन में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी, प्रशासनिक आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को देखते हुए अनुमंडल का गठन समय की मांग है। विधायक ने कहा कि वर्तमान में अंबा और कुटुंबा प्रखंड के लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय औरंगाबाद जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि यदि नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा मिल जाता है तो स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने सरकार से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिल सके। सदन में मांग उठाए जाने पर कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह, संतन सिंह, सुरेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने विधायक चेतन आनंद को बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।