Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Lenin Jagdev Prasad Jayanti Celebration with Women Football Match
जगदेव जयंती पर महिला फुटबॉल मुकाबला, बंगाल की टीम चार गोल से विजयी

जगदेव जयंती पर महिला फुटबॉल मुकाबला, बंगाल की टीम चार गोल से विजयी

संक्षेप:

दाउदनगर, संवाद सूत्र। जगदेव विचार मंच की ओर से बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह का आयोजन एकौनी इंटर स्कूल के खेल मैदान में किया गया। इस अवसर पर असम और पश्चिम बंगाल की महिला फुटबॉल टीमों...

Feb 02, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

जगदेव विचार मंच की ओर से बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह का आयोजन एकौनी इंटर स्कूल के खेल मैदान में किया गया। इस अवसर पर असम और पश्चिम बंगाल की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम और मैच का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने किया। समारोह में जिला पार्षद अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव, रालोमो नेता अजय कुशवाहा सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेव विचार मंच के अनुमंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा ने की। फुटबॉल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की महिला टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार गोल से जीत दर्ज की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैच के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को योगेंद्र कुमार वर्मा, अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव, पूर्व जिला पार्षद दिनेश कुशवाहा, शिक्षाविद मोहन शास्त्री, अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम में आयोजन समिति से जुड़े हरि प्रसाद सिंह, ललन सिंह, सिकंदर कुशवाहा के अलावा राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, युवा राजद नेता अजीत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, मोहन शास्त्री,दिनेश कुशवाहा, नागेंद्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सुरक्षा को लेकर ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान फोटो - 2 फरवरी एयूआर 12 कैप्शन- सोमवार को जागरूकता अभियान में शामिल चलाते अग्निशमन कर्मी दाउदनगर, संवाद सूत्र। अग्निशमनालय दाउदनगर के अंतर्गत देवकुंड थाना क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान हसपुरा प्रखंड के डिंडिर पंचायत अंतर्गत रायपुर बंधवा वार्ड संख्या 14, प्रयाग बिगहा वार्ड संख्या एक तथा बंधवा वार्ड संख्या 14 में ग्रामीणों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी और पंपलेट का वितरण किया। अभियान में अग्निक चालक राजेश कुमार, अग्निक रोशनी कुमारी और अग्निक आनंद कुमार सिंह शामिल रहे। महिला से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में बेलाढ़ी गांव निवासी शिवदयाल साह द्वारा दर्ज आवेदन के आधार पर गांव के तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में शिवदयाल साह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी पत्नी कमला देवी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।