Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Intermediate Annual Exam 48 Centers for 39 577 Students Starting February 1

जिले में इंटर की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बनाए गए 48 केंद्र, युवा

39577 परीक्षार्थी शामिल होंगे इस परीक्षा में द्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए 48 केंद्र बनाए गए हैं। इस

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 21 Jan 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on

जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए 48 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 39577 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होनी है। 48 केंद्रों में 25 केंद्र दाउदनगर अनुमंडल में और 23 केंद्र औरंगाबाद अनुमंडल में हैं। दाउदनगर अनुमंडल में सात केंद्र बालिकाओं के लिए तथा 18 बालकों के लिए हैं। औरंगाबाद अनुमंडल के 10 केंद्रों पर लड़के व 13 केंद्रों पर लड़कियां परीक्षा देंगी। औरंगाबाद अनुमंडल के केंद्रों पर 18964 और दाउदनगर अनुमंडल केंद्रों पर 20613 परीक्षार्थी होंगे। परीक्षा में विज्ञान संकाय के 22456, कला संकाय में 16545 तथा वाणिज्य संकाय में 576 छात्र भाग लेंगे। कुल परीक्षार्थियों में 19680 लड़के तथा 19897 लड़कियां हैं। औरंगाबाद अनुमंडल में 5830 लड़के परीक्षा देंगे जिसमें कला संकाय के 1315, विज्ञान संकाय के 4496 तथा वाणिज्य संकाय के 19 परीक्षार्थी होंगे। इसी तरह से 13134 बालिकाएं परीक्षा जिसमें कला संकाय की 7558 तथा विज्ञान संकाय की 5381 तथा वाणिज्य संख्या की 195 छात्राएं होंगी। दाउदनगर और ओबरा प्रखंड के 25 केंद्रों पर 20613 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसमें विज्ञान संकाय के 12579 परीक्षार्थियों में 8743 लड़के व 3836 लड़कियां होंगी। कला संकाय के कुल 7672 परीक्षार्थियों में 2917 लड़कियां तथा 4755 लड़के परीक्षा में शामिल होंगे। वाणिज्य संकाय के कुल 362 परीक्षार्थियों में 10 लड़कियां तथा 352 लड़के शामिल हैं। स्थापना डीपीओ दयाशंकर सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर छात्रों को एडमिट कार्ड दिया जा रहा है। इन छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा हो चुकी है। सैद्धांतिक परीक्षा की तैयारी में छात्र जुटे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें