Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Government Offers Free Electricity for Up to 125 Units Chief Minister Launches Initiative
जिले भर में इस माह 67042 उपभोक्ताओं को मिला शून्य बिजली बिल, पेज 4 लीड

जिले भर में इस माह 67042 उपभोक्ताओं को मिला शून्य बिजली बिल, पेज 4 लीड

संक्षेप:

बिहार सरकार के द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री किए जाने के बाद जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुफ्त किए जाने को लेकर मंगलवार को अनुग्रह नारायण नगर भवन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पट

Aug 12, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

बिहार सरकार के द्वारा 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त किए जाने को लेकर मंगलवार को अनुग्रह नारायण नगर भवन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, उर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह आदि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण औरंगाबाद में किया गया जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा। जिले भर में करीब 54 जगहों पर इससे संबंधित संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीडीसी अनन्या सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, भाजपा के जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने दीप जलाकर किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया गया कि औरंगाबाद जिले में कुल घरेलू बिजली उपभोक्ता तीन लाख 74 हजार 687 है। 11 अगस्त तक 96867 लोगों को बिजली बिल निर्गत कर दिया गया है। इसमें से 67042 उपभोक्ताओं को शून्य बिल मिला है यानी उन्हें बिजली के बदले कोई राशि नहीं देनी पड़ी है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम में बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संदेश पत्र और हैंडविल वितरित किया। 10 लोगों को सांकेतिक रूप से शून्य बिजली बिल सौंपा गया। डीएम ने कहा कि यह योजना राज्य के उर्जा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ घटेगा, बल्कि विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। बीस सूत्री उपाध्यक्ष, डीएम, डीडीसी, नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा महामंत्री आदि ने उपभोक्ताओं को उनका बिजली बिल सौंपा। इस अवसर पर एसडीओ संतन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद मंजरी सिंह, रंजय अग्रहरी, सुनील कुमार उर्फ छोटू चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्ता, अमित अखौरी सहित बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, अधीक्षण अभियंता, एसटीएफ इंद्रजीत कुमार, औरंगाबाद के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गुप्ता, कार्यपालक अभियंता केन्द्रीय भंडार, तेजप्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता, एमआरटी, निखिलेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, तकनीकी सेवा पंकज कुमार, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, डीपीआरओ इफ्तेखार अहमद, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी मौजूद रहे।