Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Government Appoints New Public Prosecutor in Aurangabad District
औरंगाबाद के लोक अभियोजक बने अजय कुमार

औरंगाबाद के लोक अभियोजक बने अजय कुमार

संक्षेप:

औरंगाबाद। बिहार सरकार के विधि विभाग ने लोक अभियोजक पद पर नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस संबंध में शुक्रवार को सचिव सह विधि परामर्शी अंजनी कुमार सिंह द्वारा डीएम को पत्र जारी किया गया है।...

Feb 06, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

बिहार सरकार के विधि विभाग ने लोक अभियोजक पद पर नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस संबंध में शुक्रवार को सचिव सह विधि परामर्शी अंजनी कुमार सिंह द्वारा डीएम को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार औरंगाबाद जिले के लिए अधिवक्ता अजय कुमार को लोक अभियोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और अवधि समाप्ति से चार माह पूर्व नई नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में पूर्व से नियुक्त लोक अभियोजक की सेवा स्वतः समाप्त मानी जाएगी। पर्व के कई वर्षों से लोक अभियोजक को निर्धारित मासिक शुल्क देय होगा तथा उनके कर्तव्य और दायित्व के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह आदेश सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति के साथ तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बता दें कि इसके पहले लंबे समय से पुष्कर अग्रवाल लोक अभियोजक थे।