जनसंवाद- बिहार में मुफ्त बिजली और सौर उर्जा को बढ़ावा
रफीगंज, संवाद सूत्र। मवार को जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रफीगंज प्रखंड के विभिन्न स्थानों शहरी क्षेत्र, अरथुआ उच्च विद्यालय, भदवां उच्च विद्यालय, सरावक उच्च विद्यालय, गाजी कर्मा, कर्मा उच्च विद्यालय, पोगर, चरकावां, बद्दोपुर और बराही बाजार में किया गया। मुख्यमंत्री ने सौर उर्जा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अशोक राज, जेई मारुति नंदन प्रियदर्शी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सहाब यहया, मुखिया बिंदेश्वर कुमार सिंह, हम से प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, शुभम सिंह, सुहैल आरजू, जीविका से सरिता कुमारी, अनीता देवी, पूर्णिमा देवी, श्यामपरी देवी, संजू देवी, बबीता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
ओबरा में विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का जनसंवाद ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा प्रखंड के शंकरपुर, ओबरा, सुरखी और महुआ बीघा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। बताया गया कि 125 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले किसी भी उपभोक्ता से विभाग शुल्क वसूल नहीं करेगा। कार्यक्रम में कनीय अभियंता मिहिर कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस जनसंवाद के चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने लाभार्थी उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल की कॉपी दी। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष विनोद सिंह, सरपंच राजश्री शर्मा, समिति प्रतिनिधि संजय वर्मा, देवनन्दन सिंह, नारायण सिंह, गिरिजा शर्मा, अखिलेश सिंह और राजा सिंह उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




