दाउदनगर में उपभोक्ताओं के साथ किया गया संवाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दाउदनगर में विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 के बाद बिजली क्षेत्र में किए गए सुधारों के बारे में बताया। 2015 में हर घर बिजली...

दाउदनगर, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दाउदनगर द्वारा बारुण रोड स्थित निजी पैलेस में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का बिहारवासियों के नाम संदेश पत्रक भी वितरित किया गया, जिसमें बताया गया कि 24 नवंबर 2005 को सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार किए गए। सभी गांव-टोले में बिजली पहुंचाई गई। वर्ष 2015 में सात निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली लक्ष्य को निर्धारित समय से दो माह पूर्व अक्टूबर 2018 में ही पूरा कर लिया गया।
पंचायत सरकार भवन करमा, हाई स्कूल, संसा एवं हायर सेकेंड्री स्कूल, तरारी में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यपालक विद्युत अभियंता मो. मुख्तार आलम ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दाउदनगर के अंतर्गत कुल 25 स्थानों पर संवाद कार्यक्रम हुए। मौके पर नगर पर्षद की मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी, उपमुख्य पार्षद कमला देवी, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं तरार के मुखिया शशि भूषण सिंह, रालोमो नेता अजय कुशवाहा, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, जनसुराज नेता फजलुर्रहमान, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, जदयू प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता, छात्र जदयू नेता मंगल चंद्रवंशी, जदयू नेता विजय पासवान, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, चिंटू मिश्रा, सीमन कुमारी, जय गोविंद प्रसाद, सीमा देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनंतु लहरी, बबलू कुमार, सिटी मैनेजर विनय प्रकाश, समाजसेवी सफदर हयात, मो. अनवर फहीम, भाजपा नेता अनूप मनोहर उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




