Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Chief Secretary Inspects North Koyal Canal Remodeling Ensures Completion by March 2026
मुख्य सचिव ने नहर रिमॉडलिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने नहर रिमॉडलिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की

संक्षेप:

रिमॉडलिंग का काम मार्च 2026 तक पूरा करने का दिया निर्देश , संवाद सूत्र बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत बुधवार को कुटुंबा प्रखंड के एरका पहुंचे। उन्होंने उत्तर कोयल

Nov 12, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत बुधवार को कुटुंबा प्रखंड के एरका पहुंचे। उन्होंने उत्तर कोयल मुख्य नहर के रिमॉडलिंग कार्यों का निरीक्षण किया और एरका सिंचाई कॉलोनी परिसर में समीक्षा बैठक की। बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, उर्जा विभाग के प्रधान सचिव, औरंगाबाद के मुख्य अभियंता अर्जुन प्रसाद सिंह, गया के मुख्य अभियंता विनीत कुमार, वाप्कोस के प्रोजेक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह, इंजीनियर कृष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने नहर के दोनों तटबंधों की लाइनिंग, पुल-पुलिया, सीआर और एचआर गेटों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि हर हाल में मार्च 2026 तक रिमॉडलिंग कार्य पूरा होना चाहिए। समीक्षा के दौरान नहर किनारे लगे हाईटेंशन बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर को हटाने पर भी चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, केवल बिहार हिस्से में पांच सौ से अधिक बिजली पोल और झारखंड हिस्से में करीब 750 पोल लगे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। पोल हटाने से पहले नई लाइन और पोल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बैठक में डीएम श्रीकांत शास्त्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि उन्हें 2012 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है, जो अपर्याप्त है। मुख्य सचिव ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जदयू जिला महासचिव रामाकांत सिंह ने अंबा को नगर पंचायत का दर्जा देने और एनएच-139 के चौड़ीकरण की मांग रखी। बताया कि यह मार्ग बिहार, झारखंड, यूपी और एमपी को जोड़ता है, जिससे यातायात का दबाव बढ़ा है और दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस पर मुख्य सचिव ने सकारात्मक आश्वासन दिया।