मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों ने किया दर्शन
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजनान्तर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, सलैया के बच्चे शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए। 50 छात्र-छात्राओं तथा चार की संख्या में...

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजनान्तर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, सलैया के बच्चे शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए। 50 छात्र-छात्राओं तथा चार की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के दल को सलैया पंचायत के मुखिया मनोज चौधरी, समाजसेवी भोला सिंह, उप मुखिया अशोक गुप्ता, प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता एवं वार्ड सचिव विश्वजीत कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुखिया मनोज चौधरी ने बताया कि ऐतिहासिक और धार्मिक परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक, शैक्षणिक, सामाजिक विकास होता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी बच्चों को छह-छह की टोली में बांटा गया था। सभी टोलियों का दो दल नायक अनन्या कुमारी और रॉकी कुमार नेतृत्व कर रहे थे।
सबसे पहले यह जत्था गयाजी स्थित विष्णुपद धाम मंदिर पहुंचा। यहां भगवान श्री विष्णु चरण के दर्शन के किए। फल्गु नदी पर बने डैम का भ्रमण कर विज्ञान और प्रकृति के संयोजन का अवलोकन किया। भगवान बुद्ध के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बोधगया का नजारा देखने के लिए निकल पड़े। बोधगया पहुंच कर सर्वप्रथम बच्चों ने बुद्ध के मुख्य मंदिर का दौरा किया और बुद्ध की प्रतिमा और बोधी वृक्ष का दर्शन किया। देशी विदेशी मठ, मंदिरों, संग्रहालयों और पार्क में घूम कर मुख्यमंत्री बिहार दर्शन का आनंद उठाया। प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, शिक्षक ठाकुर अमरेश प्रसाद, सत्यानंद, शिक्षिका प्रतिभा कुमारी और रेखा कुमारी सहित विद्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


