सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए में हर्ष
फोटो- 15 अप्रैल एयूआर 20 जपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्स

फोटो- 15 अप्रैल एयूआर 20 कैप्शन- रफीगंज में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता व नेता रफीगंज, संवाद सूत्र। बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया और मुख्यमंत्री को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनने से संगठन में नया जोश और उत्साह आया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कलाली मोड़ पर भी भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, भादवा मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शुभम सिंह, विक्की सिंह, हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद दास, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मुखिया विजय सिंह, श्याम किशोर शर्मा, बबलू सोनी, मंडल महामंत्री विमलेश पासवान, चंदेश्वर पाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अपू पासवान, कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा, प्रेमचंद साव, अशोक प्रसाद, अजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एकजुटता का संदेश दिया। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कुटुंबा में जश्न अंबा, संवाद सूत्र। बिहार में भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के चयन पर कुटुंबा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर अभय पासवान, पंकज सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रेम चंद्रवंशी, सोनू पासवान, अजीत सिंह तथा मंतोष चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जदयू नेता रामाकांत सिंह ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि नई सरकार नीतीश कुमार के मॉडल पर काम करेगी और उनके अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। इधर तेलहारा गांव में मनोज कुमार मेहता समेत और उनके समर्थकों ने भी शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास होगा और जनता को बेहतर प्रशासन मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


