परीक्षा से एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य, युवा लीड
13 सितंबर को औरंगाबाद में होगी परीक्षा, डीएम और एसपी ने की समीक्षा समीक्षा 20 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा फोटो- 11 सितंबर एयूआर 15 कैप्शन- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट में गुरुवार को आयो

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को एकल पाली में किया जाएगा। परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन को लेकर एक समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी अम्बरीष राहुल ने बैठक में दिशा निर्देश दिए। औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ की गई है जो प्रेक्षक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उक्त पदाधिकारी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के तीन घंटा पूर्व उपस्थित होंगे।
डीएम ने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के समय 12 बजे से एक घंटा पूर्व अर्थात 11 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। निर्धारित समय के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टैटिक मजिस्ट्रेट का दायित्व होगा कि वह परीक्षार्थी की तलाशी का कार्य सघन तरीके से करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के अलावा अन्य किसी प्रकार का कोई कागजात, सामान, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य आपत्तिजनक सामान या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। केंद्राधीक्षक यह आश्वस्त हो लेंगे कि सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए केंद्राधीक्षक के द्वारा एक अलग कक्ष अथवा घेरायुक्त स्थल की व्यवस्था की जाएगी। निर्देश दिया कि सभी केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र पर लाइट, पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन हेतु स्टैटिक, जोनल एवं उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। उड़नदस्ता दल के द्वारा कदाचार करते पाए गए व्यक्तियों एवं अभ्यर्थियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक द्वारा निश्चित रूप से वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व से ही तथा परीक्षा समाप्त होने तक लगातार सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं जैसे गोपनीय सामग्री सील खोलकर निकालना एवं पैक करना तथा सभी परीक्षा कक्ष में परीक्षा की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के चेहरे पर विशेष ध्यान देते हुए वीडियोग्राफी कराएंगे। जिला आपदा प्रबंधन शाखा, औरंगाबाद में नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम एवं सभी परीक्षा कक्ष में उपस्थित व्यक्तियों एवं अभ्यर्थियों की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कलर कैमरा लगाया जाएगा। उक्त सभी सीसीटीवी कैमरा से जिला नियंत्रण कक्ष में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्र की गतिविधि की निगरानी रखी जाएगी। औरंगाबाद डीडीसी अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, डीसीएलआर श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, वरीय उप समाहर्ता बेबी प्रिया, जिला कोषागार पदाधिकारी महंत स्वरूप, डीइओ, सभी केंद्राधीक्षक, सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




