Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBihar Assembly Elections Peaceful Voting with High Voter Enthusiasm in Dawoodnagar
दाउदनगर अनुमंडल में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न

दाउदनगर अनुमंडल में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न

संक्षेप:

दाउदनगर अनुमंडल में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़ उ उउउ उ उ उ उ उउ उ उ उउ उउ उउ उ

Nov 11, 2025 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत मंगलवार को दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के ओबरा और गोह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में आरंभ हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पुरुषों के साथ महिलाओं और युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। एसडीओ अमित राजन एवं एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हर सेक्टर में सीएपीएफ और बिहार पुलिस के जवान बूथ एवं गश्त कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईवीएम और वीवीपैट के सुचारू संचालन के लिए दो-दो अतिरिक्त मशीनें दी गई हैं, ताकि किसी भी खराबी की स्थिति में तत्काल बदलाव किया जा सके। दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसडीओ अमित राजन ने बताया कि अब तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 निवासी अंशु हर्षित ने कहा, पहली बार वोट डालकर गर्व महसूस हो रहा है। यह न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर भी है। इसी तरह मध्य विद्यालय, पिलछी यूथ मैदान केंद्र पर प्रीति कुमारी और सिंधु कुमारी ने कहा, पहली बार वोट देने आई हूं, मन में उत्साह और जिम्मेदारी दोनों है। उम्मीद है कि चुने गए प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ तथा युवाओं के लिए युवा बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथ जहां सभी मतदान कर्मी महिलाएं हैं। अनुमंडल के गोह और ओबरा विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इनमें हसपुरा और गोह प्रखंड में पांच-पांच तथा ओबरा क्षेत्र में आठ पिंक बूथ शामिल हैं। दो मतदान केंद्र ऐसे बनाए गए हैं, जहां 25 वर्ष से कम उम्र के मतदान कर्मी सभी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें औरंगाबाद में पांच, नवीनगर और रफीगंज में चार-चार, कुटुंबा और ओबरा में तीन-तीन तथा गोह में दो आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं। गोह क्षेत्र में उच्च विद्यालय हसपुरा उत्तरी भाग और उच्च विद्यालय गोह दक्षिणी बायां भाग को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। ओबरा क्षेत्र में राष्ट्रीय इंटर विद्यालय दाउदनगर और मध्य विद्यालय ओबरा को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से इन आदर्श केंद्रों पर मतदाताओं के स्वागत और सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनके माध्यम से अंदर और बाहर हो रही गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सभी कैमरों की मॉनिटरिंग ओबरा विधान सभा के ओबरा प्रखंड स्तर पर एवं गोह विधान सभा के गोह आरओ एसडीओ अमित राजन वहीं ओबरा विधान सभा के प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ के कक्ष से की जा रही थी, जहां से मतदान की हर गतिविधि पर रीयल-टाइम निगरानी रखी गई। एकोनी पंचायत के मध्य विद्यालय एकोनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 117 पर 96 वर्षीय देवप्रयाग सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वृद्धावस्था के बावजूद वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 से लगातार हर चुनाव में मतदान कर रहे हैं। उनका कहना था कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और हर नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए। देवप्रयाग सिंह के इस जज़्बे ने युवाओं को भी प्रेरित किया। गोह विधानसभा क्षेत्र के हसपुरा प्रखंड स्थित प्लस 2 उच्च विद्यालय हसपुरा में मतदान को उत्सव का रूप देने के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। यह केंद्र सखी सह आदर्श बूथ के रूप में सजाया गया है, जहां पूरी मतदान प्रक्रिया महिला कर्मियों की देखरेख में संपन्न हो रही है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी सुधीर कुमार शर्मा अपनी वृद्ध मां और बेटे के साथ बाबू अमौना बूथ संख्या 87 पर पहुंचे और मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने गर्वपूर्वक स्याही लगी उंगली दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा माध्यम मतदान है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि निर्भीक होकर मतदान करें और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाएं।