
आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की मांग
रफीगंज में यूनियन की बैठक, 8 सितंबर को पटना में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान
बिहार राज आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक रविवार को शहर के डाकबंगला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि आगामी 8 सितंबर को पटना में होने वाले एकदिवसीय प्रदर्शन में सभी सेविका-सहायिकाएं भाग लेंगी। बैठक में सरकार से सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने, एफआरएस कराने में आ रही समस्याओं को दूर करने और अन्य लंबित मांगों के समाधान की अपील की गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सविता कुमारी यादव सहित सुधा कुमारी, किरण कुमारी, रेखा कुमारी, हेमलता कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, सूरज यादव, राजीव कुमार रजक, मनोज यादव, रंजीत कुमार सिंह और विनोद कुमार मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




