दाउदनगर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हुई शुरूआत
दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के निजी रिसोर्ट में भोजपुरी फिल्म हालात की शूटिंग का शुभारंभ गणपति पूजा के साथ किया गया। ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से फिल्म की शूटिंग की...

दाउदनगर के निजी रिसोर्ट में भोजपुरी फिल्म हालात की शूटिंग का शुभारंभ गणपति पूजा के साथ किया गया। ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कराई। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार, निर्माता और तकनीकी टीम मौजूद रही। फिल्म हालात के निर्माता अजरकवे हसौली के व्यवसायी सत्येंद्र यादव हैं। टेलीविजन अभिनेता राव रणविजय के विशेष सहयोग से इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। प्रेम सिंह, माही श्रीवास्तव, गौरव झा, नीलम पांडे और सोनू पांडे जैसे भोजपुरी सिनेमा के चर्चित कलाकारों से सजी यह फिल्म एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जो शीघ्र ही दर्शकों के बीच प्रस्तुत होगी।
शूटिंग के शुभारंभ के अवसर पर ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने राव रणविजय और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुंबई से जुड़ी फिल्म यूनिट का औरंगाबाद में आकर फिल्म निर्माण करना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे स्थानीय कलाकारों को फिल्मों में काम करने का अवसर मिलेगा और साथ ही जिले के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी बीरेंद्र पासवान निभा रहे हैं, जबकि सिनेमेटोग्राफी संजय सिंह कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जिले के विभिन्न आकर्षक स्थलों पर की जा रही है, जिससे स्थानीय संस्कृति और परिवेश को भी पर्दे पर दिखाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




