Aurangabad News: हड़ताल को लेकर सभी बैंकों में लटका ताला, कामकाज ठप

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

Aurangabad News: बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन करते अभिमन्यु कुमार, आशीर्वाद पांडेय, अभिषेक...

Aurangabad News: हड़ताल को लेकर सभी बैंकों में लटका ताला, कामकाज ठप

Aurangabad News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को औरंगाबाद में विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय के बाहर एक दिवसीय हड़ताल के तहत धरना-प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन का प्रभाव

बैंकों की हड़ताल की वजह से जिले में हजारों करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। बिहार ग्रामीण बैंक की 68 शाखाओं में ताला लटक गया और करीब 12 सौ करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। इसी तरह पीएनबी की 76 शाखाएं बंद रहीं और लगभग पांच सौ करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की बात कही गई। बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सरकार और वित्त मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की।

बैंक कर्मचारियों की मांगें

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल सचिव रवि कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रमुख मांग है। भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है। इसके अलावा आईटी और कॉरपोरेट क्षेत्र के अधिकांश संस्थानों में भी पांच दिन का कार्य सप्ताह है। ऐसे में वाणिज्यिक बैंकों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने में देरी समझ से परे है।

आंदोलन की आगे की रणनीति

बैंक कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार, व्यवसायिक लक्ष्य और लंबे कार्य घंटों का दबाव बढ़ रहा है। रवि कुमार ने कहा कि 10वें बाइपार्टाइट सेटलमेंट के दौरान दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश देने का निर्णय हुआ था। इसके बाद से ही बैंक संगठन शनिवार और रविवार दोनों दिन अवकाश देकर पूर्ण पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग करते रहे हैं। इस मुद्दे पर सहमति और प्रावधान होने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। पीएलआई योजना समेत सेवा संबंधी मामलों में बैंक यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने तथा महत्वपूर्ण निर्णयों को एकतरफा तरीके से लागू नहीं करने की मांग उठाई।

आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार, कर्मचारी यूनियन के राज कुमार, अभिषेक चंद्र सिंह, केनरा बैंक के प्रिंस कुमार तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पिंटू कुमार ने भी संबोधित किया। बैंक यूनियनों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है। यूनियन के अनुसार 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦हड़ताल का कारण क्या है?−
बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsऔरंगाबादAurangabad News: हड़ताल को लेकर सभी बैंकों में लटका ताला, कामकाज ठप