
ठंड की वजह से सफाई कार्य में लगे मजदूरों की मुश्किलें बढ़ी, पेज 3 लीड
बिना आवश्यक उपकरणों के सफाई में जुटे रहते हैं मजदूर स स सस स स सस सस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स
औरंगाबाद जिला मुख्यालय में सफाई कार्यों में लगे मजदूर कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। तापमान छह से सात डिग्री तक रह रहा है और इसके बावजूद मजदूर काम करने के लिए मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए उन्हें आवश्यक उपकरण भी नहीं मिल पा रहे हैं। परंपरागत तरीके से ही इस कार्य में मजदूर लगे हुए हैं और बीमार भी पड़ रहे हैं। औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में कुल 33 वार्ड हैं जिससे प्रत्येक दिन कई टन कचरा निकलता है। इसमें सबसे ज्यादा कचरा प्लास्टिक जनित और होटल से निकलने वाला कचरा है। विभिन्न जगहों से कचरा उठाव में डेढ़ सौ से दो सौ मजदूर लगाए जाते हैं।
उनके पास ना तो आवश्यक ग्लव्स हैं और ना ही संसाधन जिससे वे ठंड से बचाव कर सकें। साधारण कपड़ों में ही मजदूर काम करते हुए दिख जाते हैं। कुछ मजदूर उनी कपड़े पहन कर काम करते हैं नहीं तो ज्यादातर लोग सामान्य कपड़ों में ही साफ-सफाई करते दिख जाते हैं। झाड़ू लगाने से लेकर कचरा उठाने, नाली की सफाई और अन्य कार्यों में यह लोग जुटे हुए हैं। पिछले कई दिनों से मौसम खराब है लेकिन सफाई का काम नियमित रूप से जारी है। रात में भी शहरी क्षेत्र में झाड़ू लगाने और कचरा उठाने का कार्य होता है ताकि अगले दिन साफ सफाई दिख सके। कई मजदूरों का कहना है कि उन्हें आवश्यक उपकरण और गर्म कपड़े नहीं मिलते हैं। मामूली सुविधा मिलती है और उसी के अनुसार काम करना पड़ता है। कई मजदूरों ने बताया कि शिकायत करने पर काम से हटाने सहित अन्य परेशानियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। मुख्यालय में साफ-सफाई का काम करने वाले ज्यादातर लोग अदरी नदी के किनारे मुहल्ले में रहते हैं। यहीं से वह सफाई के काम में जाते हैं। यहां मजदूर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई का काम करने के अलावा निजी भवनों में भी साफ-सफाई का काम करता है ताकि ज्यादा से ज्यादा आमदनी हो सके। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों के बीच नगर परिषद के स्तर से कंबल का वितरण किया गया था। इसके अलावा ठंड की स्थिति में जलान के लिए लकड़ियां दी जाती हैं। यह नियमित व्यवस्था है और इसमें कोई समस्या नहीं है। आवश्यक उपकरण भी दिए जाते हैं। कई बार मजदूर आवश्यक उपकरण का इस्तेमाल ही नहीं करते हैं। इसके बावजूद यदि जरूरत होगी तो आवश्यक उपकरण दिए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




