
13 सितंबर को भाकपा माले के द्वारा दिया जाएगा धरना
औरंगाबाद में भाकपा माले 13 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें सांसद राजाराम सिंह शामिल होंगे। बजरंगी पासवान की बेटी गौरी कुमारी की हत्या और धर्मेन्द्र कुमार की जेल में मौत के मामले में न्याय की मांग...
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद में भाकपा माले के द्वारा आगामी 13 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें काराकाट के सांसद राजाराम सिंह शामिल होंगे। जिला सचिव मुनारिक राम ने बताया कि 12 अगस्त को बारूण प्रखंड के परसिया निवासी बजरंगी पासवान की बेटी गौरी कुमारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बारूण प्रखंड के उर्दिना गांव के धर्मेन्द्र कुमार की जेल में मौत हो गई। इसमें साजिश रची गई थी। रमेश चौक पर परिजनों ने प्रदर्शन किया और पुलिस ने उन पर ही प्राथमिकी दर्ज करा दी। हत्याकांड की जांच कराने और 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगें की जाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




