
कनेक्शन काटने के बाद चोरी से बिजली जलाने में प्राथमिकी दर्ज
विद्युत विभाग की टीम ने की कार्रवाई कुमार सहित पुलिस टीम शामिल थी। इसमें कहा गया है कि तिवारी बीघा में छापेमारी की गई। जांच के क्रम में पाया ग
औरंगाबाद शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत कनेक्शन काटने के बावजूद बिजली का इस्तेमाल करने के मामले में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कनीय विद्युत अभियंता विश्वेंद्र सिंह के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता राहुल कुमार, सारिणी पुरुष आनंद प्रकाश गुप्ता, गुड्डू कुमार सहित पुलिस टीम शामिल थी। इसमें कहा गया है कि तिवारी बीघा में छापेमारी की गई। जांच के क्रम में पाया गया गया कि एक किलो वाट का कनेक्शन लिया गया था और सामान्य मीटर लगा हुआ है। उपभोक्ता पर 96041 रुपए का बकाया था जिसके कारण जून 2025 में कनेक्शन काट दिया गया था।
बिना बकाया भुगतान किए हुए विद्युत उर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा था। कुल एक लाख सात हजार 875 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह गंगटी में भी छापेमारी की गई तो पाया गया कि यहां दो किलो वाट का कनेक्शन है। सामान्य मीटर को बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी। इसमें कुल 18251 रुपए का जुर्माना लगाया गया। पिपरडीह में भी बिजली बिल 63527 रुपए बकाया होने के बाद सितंबर 2025 में कनेक्शन काट दिया गया था। बिना बकाया राशि का भुगतान किए हुए बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसको लेकर 58384 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गांधी नगर में भी पाया गया कि मीटर को बाईपास कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। 56890 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




