
क्रिकेट लीग में नगर और ओबरा की टीम फाइनल में पहुंची
पुलिस-पब्लिक क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच, 11 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला व व व व व व व व व व व व व व व वव वव व व व व व व वव
औरंगाबाद पुलिस-पब्लिक क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में औरंगाबाद नगर और ओबरा की टीम आमने-सामने होगी। औरंगाबाद के पुलिस लाइन में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पौथू और नगर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर औरंगाबाद नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। औरंगाबाद ने 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में पौथू की टीम 17 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना सकी। नगर की टीम ने 56 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हामिद को मिला। हामिद ने 37 गेंदों में 41 रन बनाए और दो विकेट लिए।
इसके साथ ही नगर की टीम फाइनल में पहुंच गई। दूसरा सेमीफाइनल मैच एनटीपीसी नरारी कला खेल मैदान में हुआ। इसमें ओबरा और नवीनगर टीम के बीच मुकाबला हुआ। नवीनगर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। नवीनगर की टीम ने 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओबरा की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18.01 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार खिलाड़ी माखन कुमार को मिला जिन्होंने 43 गेंदों में धुआंधार 72 रन बनाए। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खेल भावना के साथ मैच खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। बताया गया कि फाइनल मैच पुलिस लाइन में 11 जनवरी को खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए दो टीमें आपस में भिड़ेंगी। इनका मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




